RASHTRADEEP NEWS
राजस्थान में झुंझुनूं के अरडावता में कांग्रेस की चुनावी रैली में प्रियंका गांधी और अशोक गहलोत ने दो बड़े चुनावी वादे किए-
1. दोबारा सरकार आई तो राजस्थान में हर परिवार की महिला मुखिया को हर साल 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसे दो या तीन किस्तों में दिया जाएगा।
2. 500 रुपए में सिलेंडर 1 करोड़ 5 लाख परिवारों को दिया जाएगा। अभी 500 रुपए में सिलेंडर 76 लाख परिवारों को मिल रहा है।
प्रियंका गांधी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इनके पास कोई विजन नहीं है। रोजगार पैदा नहीं कर रहे। पब्लिक सेक्टर कंपनी से रोजगार बनते थे, उन्हें इस सरकार ने अपने बड़े उद्योगपति दोस्तों को बेच दिया। यदि सभी उद्योगपतियों को देते तो दिक्कत नहीं होती, इससे रोजगार बढ़ते, लेकिन इस सरकार ने चुनिंदा लोगों को दिए। खेती-किसानी भी अपने मित्रों को सौंपने वाले थे।