RASHTRADEEP NEWS
राजस्थान के कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने इस बार विधानसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा की है। कटारिया ने स्पष्ट रूप से कहा है कि न वे चुनाव लड़ेंगे और न अपने परिवार से किसी को चुनाव लड़वायेंगे। काफी दिनों से उनके लड़ने या न लड़ने को लेकर असमंजस बना हुआ था।

कटारिया ने कहा है कि उन्होंने पार्टी आलाकमान को दो साल पहले ही चुनाव न लड़ने की बात कह दी थी। कटारिया को अलग तरह के राजनेता के रूप में जाना जाता है। वे अधिकतर अपने लोगों के बीच या धार्मिक स्थलों पर रहते हैं। 2013 में भी उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा था। तब उनके परिवार से रेखा कटारिया को लड़ाया गया था।