RASHTRADEEP NEWS
कांग्रेस ने सोमवार 29 अप्रैल को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। पार्टी ने राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को गुरदासपुर से और पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह बराड़ (राजा वडिंग) को लुधियाना से टिकट दिया है। कांग्रेस ने खडूर साहिब से कुलबीर सिंह जीरा और आनंदपुर साहिब से विजय इंदर सिंगला को उम्मीदवार बनाया है।
इससे पहले कांग्रेस ने 14 अप्रैल को छह उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को जालंधर, सुखपाल सिंह खैरा को संगरूर, गुरजीत सिंह औजला को अमृतसर, अमर सिंह को फतेहगढ़ साहिब से टिकट दिया गया था। वहीं पटियाला से डॉ धर्मवीर गांधी, भटिंडा से जीत महेंद्र सिंह सिद्धू को उम्मीदवार घोषित किया गया था। इसके बाद 22 अप्रैल को कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। पार्टी ने होशियारपुर सीट से यामिनी गोमर और फरीदकोट सीट से अमरजीत कौर साहोके को टिकट दिया था।