RASHTRADEEP NEWS
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को आज तबीयत खराब होने के बाद जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। गहलोत की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनको सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें आईडीएच सेंटर में भर्ती किया है। डॉक्टरों के मुताबिक अभी उनकी हालत स्थिर है।
एसएमएस के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया- रात करीब 12 बजे पूर्व मुख्यमंत्री को भर्ती करवाया था। डॉक्टरों ने उनकी जांच करवाई। वे कोविड और स्वाइन फ्लू पॉजिटिव हैं। डॉक्टर प्रकाश केसवानी की यूनिट में वे भर्ती हैं। दूसरे सीनियर डॉक्टरों की टीम भी उनकी देखरेख कर रही है।
गहलोत को जब देर रात हॉस्पिटल लेकर आए तो उनकी प्रारम्भिक जांच में ऑक्सीजन सेच्युरेशन लेवल डाउन मिला था। ये लेवल 85-90 के बीच होने पर उन्हें रात में एडमिट रहने के लिए कहा था। अजा सुबह उनके सभी वाइटल जैसे बीपी, पल्स रेट्स समेत अन्य शारिरीक पैरामीटर नॉर्मल है। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें अभी ऑक्सीजन लगाई गई है। बीते कुछ दिन से गहलोत की तबीयत खराब है। बुखार-जुकाम के अलावा उन्हें सर्दी लगने और सांस लेने में हल्की तकलीफ थी।