Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • राजस्थान में पहले किसे मिलेंगे फ्री में मोबाइल, जानिए सीएम गहलोत क्या बोले…
Image

राजस्थान में पहले किसे मिलेंगे फ्री में मोबाइल, जानिए सीएम गहलोत क्या बोले…


RASHTRA DEEP NEWS

राजस्थान में फ्री स्मार्टफोन इसी महीने से मिलना शुरू। साथ में इसी महीने से फ्री राशन किट देने की शुरुआत भी हो जाएगी। सीएम अशोक गहलोत ने खुद यह जानकारी दी है। सीएम गहलोत ने कहा- हम एक करोड़ 35 लाख महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन देंगे। पहले फेज में इसी महीने से 40 लाख महिलाओं को पांच-सात हजार रुपए का स्मार्टफोन देंगे। फ्री राशन किट राशन की दुकानों से दी जाएगी।

सीएम गहलोत ने इसी महीने से 90 लाख से ज्यादा परिवारों को फ्री राशन किट देने की शुरुआत करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा इस महीने 20-25 तारीख से हम फ्री राशन किट बांटने की कोशिश कर रहे हैं। इसी महीने से राशन किट मिलने शुरू हो जाएंगे।

गहलोत ने कहा- पहले फेज में विधवा, एकल महिला, स्कूल जाने वाली 10वीं, 12वीं की बच्चियों को पहले मोबाइल दिए जाएंगे। मंगलवार को गहलोत 50 लाख लोगों के खातों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन का पैसा बैंक खातों में ट्रांसफर करने के मौके पर लाभार्थी संवाद समारोह में बोले रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *