

RASHTRA DEEP। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। फिलहाल उनकी हालत सामान्य हैं और वे आइसोलेशन में हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सभी लोग सतर्क रहें और संपर्क में आए हों तो जांच करवा लें।

राज्यपाल दो दिन पहले ही जयपुर रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन समारोह में गए थे। यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।














