🟡 Bikaner PBM News
राजस्थान सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। उप शासन सचिव शिवशंकर अग्रवाल ने गुरुवार को एक आदेश जारी करते हुए डॉ. भीकमचंद घीया को पीबीएम चिकित्सालय, बीकानेर के अधीक्षक (Superintendent) पद पर नियुक्त किया है।
डॉ. भीकमचंद घीया वर्तमान में मेडिकल कॉलेज बीकानेर के चर्म एवं रति रोग विभाग में वरिष्ठ आचार्य के रूप में कार्यरत थे। अपने अनुभव, विशेषज्ञता और चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए वे जाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति से पीबीएम अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता और प्रशासनिक दक्षता में और सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है।राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, डॉ. घीया शीघ्र ही अधीक्षक का कार्यभार संभालेंगे। बीकानेर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीबीएम में यह बदलाव लंबे समय से चर्चा में था, जिसे अब सरकार














