⚫ Rajasthan News Today
राजस्थान सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा (RAS) में बड़ा कदम उठाते हुए 42 तहसीलदारों को प्रमोट कर RAS अधिकारी बना दिया है। इस लंबे समय से प्रतीक्षित प्रमोशन लिस्ट का नोटिफिकेशन जारी होते ही प्रशासनिक हलकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सूत्रों के अनुसार, प्रमोट किए गए 42 अफसरों में से 36 को तुरंत पोस्टिंग दी जाएगी, जबकि 6 अफसरों को पद खाली होने की तारीख (नवंबर 2025 से फरवरी 2026) के अनुसार जॉइनिंग मिलेगी।

















