RASHTRADEEP NEWS
राजस्थान सरकार ने आज रात 17 IAS अधिकारियों के तबादले किए। वहीं, 3 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज दिया। गहलोत सरकार में मुख्यमंत्री के सचिव रहे आईएएस अधिकारी गौरव गोयल अब होंगे राज्यपाल कलराज मिश्र के सचिव। राजस्थान में सरकार बदलने के साथ ही गौरव गोयल को एपीओ कर दिया गया था। वहीं, 10 जनवरी को उन्हें प्रशासनिक सुधार विभाग में शासन सचिव के पद पर लगाया गया था।


लेकिन, अब 20 दिन में एक बार फिर उनका तबादला करके उन्हें राज्यपाल का सचिव लगाया गया है। राज्यपाल के सचिव रहे आईएएस सुबीर कुमार को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में प्रमुख शासन सचिव लगाया गया है।