Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • राजस्थान हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…
Image

राजस्थान हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी…

⚪ Rajasthan Highcourt Jaipur – Jodhpur

राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर और जोधपुर पीठ को गुरुवार सुबह एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली। रजिस्ट्रार को भेजे गए ई-मेल में हाईकोर्ट परिसर में तीन शक्तिशाली आरडीएक्स बम प्लांट करने का दावा किया गया। धमकी मिलते ही हाईकोर्ट प्रशासन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और सुरक्षा के मद्देनज़र परिसर खाली करवाया गया।

सूचना के बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंचीं। जयपुर पीठ में एहतियातन सुनवाई स्थगित कर दी गई और कोर्ट रूम, जजों के चैंबर तथा अधिवक्ताओं के कक्षों की सघन तलाशी ली गई। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर की बारिकी से जांच की। गहन सर्च ऑपरेशन के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। इसके बाद वकीलों और पक्षकारों के लिए प्रवेश दोबारा खोल दिया गया और जयपुर हाईकोर्ट में न्यायिक कार्यवाही फिर से शुरू कर दी गई।

फिलहाल पुलिस ई-मेल के स्रोत की जांच में जुटी है। साइबर टीम तकनीकी पहलुओं की पड़ताल कर रही है ताकि धमकी देने वाले की पहचान की जा सके। सुरक्षा व्यवस्था को एहतियातन और सख्त किया गया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *