🟡 Rajasthan Police Constable Recruitment
राजस्थान पुलिस विभाग ने Constable Recruitment 2025 Answer Key जारी कर दी है। लिखित परीक्षा 13 और 14 सितंबर 2025 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अब अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें Rajasthan Police Constable Answer Key 2025
- सबसे पहले राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “Constable Recruitment 2025 Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन ID दर्ज करें।
- इसके बाद आंसर-की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।
अगर किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 21 से 23 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है।प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ₹100 का नॉन-रिफंडेबल शुल्क देना होगा।
इस बार की भर्ती प्रक्रिया के जरिए राजस्थान पुलिस विभाग में लगभग 10,000 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऐसे में लाखों उम्मीदवारों की निगाहें अब आंसर-की और उसके बाद आने वाले रिजल्ट पर टिकी हुई हैं।