Rajasthan Police Constable Vacancy 2025
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने का सुनहरा मौका! पुलिस मुख्यालय ने अभ्यर्थियों को राहत देते हुए आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई से बढ़ाकर अब 25 मई 2025 कर दी है।
भर्ती से जुड़ी अहम बातें:
- कुल पद: अब कुल 10,000 पदों पर होगी भर्ती (पहले 9,617 पद थे, 13 मई को 383 नए पद जोड़े गए)
- शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
- आवेदन की शुरुआत: 28 अप्रैल 2025
- नई अंतिम तिथि: 25 मई 2025
- चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- ऑनलाइन आवेदन लिंक: police.rajasthan.gov.in
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य अभ्यर्थियों का चयन रिटर्न टेस्ट और फिजिकल एग्जाम के जरिए किया जाएगा। सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज़ सत्यापन के बाद नियुक्ति दी जाएगी।
जल्द करें आवेदन और बनें राजस्थान पुलिस का हिस्सा! इस बेहतरीन अवसर को हाथ से न जाने दें, राजस्थान पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन करें।
















