Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • AAP नेता के खिलाफ राजस्थान पुलिस ने दर्ज किया महिला दुष्कर्म का मामला…
Image

AAP नेता के खिलाफ राजस्थान पुलिस ने दर्ज किया महिला दुष्कर्म का मामला…

RASHTRA DEEP NEWS BIKANER। राजस्थान पुलिस ने आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के नेता कुलदीप कुमार उर्फ दीप कांबोज और उनके तीन रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दीप कांबोज के अलावा विजय कांबोज, अमन कांबोज और स्माइल कांबोज के खिलाफ श्री गंगानगर जिले की एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। दीप कंबोज ने 2022 का पंजाब विधानसभा चुनाव अबोहर निर्वाचन क्षेत्र से लड़ा था, लेकिन कांग्रेस के संदीप जाखड़ से हार गए थे।

महिला ने पंजाब में फाजिल्का पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराई है, जबकि दीप ने फाजिल्का की एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू के पास एक जवाबी शिकायत दर्ज कराई है। दीप ने आरोप लगाया गया है कि वह एक हनीट्रैप मास्टरमाइंड थी, जिसने कई लोगों से पैसे वसूले। फाजिल्का पुलिस ने कहा कि वे दोनों पक्षों द्वारा दर्ज की गई शिकायतों की जांच कर रहे हैं।

अपने एफआईआर में महिला ने कहा कि वह 14 दिसंबर को दीप कंबोज के संपर्क में आई थी, जब कथित तौर पर उसके परिवार के खिलाफ एक गलत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। महिला ने कहा कि दीप उसे एक होटल में ले गया, उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे धमकी भी दी। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि दीप और उसके रिश्तेदारों ने उसे सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट करने के लिए मजबूर किया। अपनी शिकायत में महिला ने कहा कि 16 मई को उसे पता चला कि वह गर्भवती थी और वह दीप और उसके रिश्तेदारों से मिली, लेकिन उन्होंने उसे दवाओं के साथ कोल्ड ड्रिंक पिला दी, जिससे उसकी मर्जी के बिना गर्भपात हो गया।

शुक्रवार शाम को दीप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए बताया, “महिला हनीट्रैप की मास्टरमाइंड है और सच्चाई जल्द ही सामने आ जाएगी। इस महिला ने कई भाइयों की जिंदगी बर्बाद की थी लेकिन अब मैं किसी को इसका शिकार नहीं होने दूंगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *