





RASHTRA DEEP। राजस्थान यूथ कांग्रेस के चुनाव में सचिन पायलट के कट्टर समर्थक अभिमन्यु पूनिया राजस्थान यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक वोट लेकर आए हैं। हालांकि अभी अभिमन्यु पूनिया राजस्थान युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नहीं बने हैं। बल्कि अब अभिमन्यु पूनिया के साथ ही शुरुआती तीन स्थान पर रहे सुधींद्र मुंड और यशवीर सुरा का दिल्ली में इंटरव्यू होगा। इंटरव्यू में जो सफल होगा, उसे ही प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया जाएगा।
इंटव्यू के परिणाम पर निर्भर करेगा
उल्लेखनीय है कि साल 2020 में राजस्थान कांग्रेस में हुई बगावत के समय सचिन पायलट के समर्थन में अभिमन्यु पूनिया ने एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह अभिषेक चौधरी को एनएसयूआई का अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन अब यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में सचिन पायलट कैंप के अभिमन्यु पूनिया को सर्वाधिक वोट मिले हैं, हालांकि अभिमन्यु नया अध्यक्ष बनेंगे या नहीं ये सब दिल्ली में होने वाले इंटव्यू के परिणाम पर निर्भर करेगा।
स्टेट प्रेसिडेंट डेली गेट को मिले वोट
अभिमन्यु पूनिया को 230079, सुधींद्र मुंड 197385 यशवीर सुरा 159640। उपाध्यक्ष बने नेताओं को मिले वोट- उपाध्यक्ष सतवीर चौधरी 71959, उपाध्यक्ष महिला पूजा भार्गव 3515, उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति आशीष बैरवा 1340, उपाध्यक्ष जनजाति राकेश मीना 58316, उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक अरबाब खान 20740, उपाध्यक्ष ओबीसी अशोक कुलरिया 8176, स्टेट जनरल सेक्रेट्री को
मिले वोट डिंपल सिंदल 1406, रजेश गुर्जर 4685, विकास व्यास 2723, राजेश रेलिया 892 और अजय जैन 5336 मत मिले है।