Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • राजकुमार किराडू के साक्षात्कार ने बीकानेर भाजपा में मचाया सियासी भूचाल…
Image

राजकुमार किराडू के साक्षात्कार ने बीकानेर भाजपा में मचाया सियासी भूचाल…


Bikaner Politics

बीकानेर की राजनीति में शुक्रवार को एक साक्षात्कार ने दिनभर सुर्खियां बटोरीं। भाजपा नेता राजकुमार किराडू के बयान ने पार्टी के भीतर हलचल मचा दी है। किराडू ने सीधे तौर पर भाजपा विधायक जेठानंद व्यास की कार्यशैली पर सवाल उठाए और चुनावी वादों की याद भी दिलाई।

कांग्रेस छोड़कर बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा का दामन थामने वाले राजकुमार किराडू ने कहा कि, जेठानंद व्यास ने चुनाव के समय जनता से वादा किया था कि वे हर वार्ड में जाकर लोगों से संवाद करेंगे लेकिन जीत के बाद अब वो जनता से दूर हो गए हैं।

वादे तो किए थे, पर निभाए नहीं – राजकुमार किराडू

किराडू ने स्पष्ट शब्दों में कहा, जनता के बीच जाकर काम करने का वादा सिर्फ भाषणों तक सीमित रह गया। मैं आज भी जनता के हक में उतनी ही मुखरता से बोल रहा हूं और भविष्य में भी बोलता रहूंगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं में भी नाराज़गी

राजकुमार किराडू के साक्षात्कार के बाद भाजपा के कई कार्यकर्ता भी दबी जुबान में किराडू की बातों का समर्थन करते दिखे। कुछ ने यह तक कहा कि किराडू गलत नहीं कह रहे, जनता के काम वाकई में अटके हुए हैं।

किराडू के इस बेबाक इंटरव्यू ने यह संकेत दे दिया है कि बीकानेर की भाजपा इकाई में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। अब देखना यह होगा कि विधायक जेठानंद व्यास इस बयानबाज़ी का क्या जवाब देते हैं और पार्टी इस मुद्दे को कैसे संभालती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *