Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • राजकुमार तंवर बने महात्मा ज्योतिबा फुले माली-सैनी समाज संस्थान के नव अध्यक्ष…
Image

राजकुमार तंवर बने महात्मा ज्योतिबा फुले माली-सैनी समाज संस्थान के नव अध्यक्ष…

Mali Samaj Bikaner

महात्मा ज्योतिबा फुले माली-सैनी समाज संस्थान, शिव वैली बीकानेर मे 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। समारोह में संस्थान के भूतपूर्व अध्यक्ष श्री पुनमचंद जी तंवर ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसके बाद संस्था की सर्वसहमति से श्री राजकुमार जी तंवर को संस्थान का नवनिर्वाचित अध्यक्ष घोषित किया गया।

इस अवसर पर भूतपूर्व अध्यक्ष श्री पुनमचंद जी तंवर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को साफा ओर माला और श्रीफल भेंट कर नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं। वहीं, श्री राजकुमार जी तंवर ने सभी उपस्थित समाजजनों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए समाज की एकता, शिक्षा और विकास के लिए सामूहिक प्रयास का संकल्प दोहराया।

शिवकुमार गहलोत, संजय भाटी, रवि गहलोत, कैलाश जी टांक, अशोक कच्छावा, जितेंद्र तंवर, अर्जुन तंवर, जय राम सांखला, आशीष, कर्तव्य नवल, भैरू, सुरेश तंवर, राम सिंह गहलोत, शिव पंवार, गिरधारी सांखला, श्यामसुंदर सांखला, दिलीप, हर्षीत, किशन, प्रेमसुख गहलोत, बाबूलाल गहलोत, मनोज गहलोत, राजकुमार भाटी, मनोज कुमार सांखला, विमल कुमार चौहान, लव-कुश, दुर्गेश देवी चौहान और सुंदर देवी सांखला आदि वरिष्ठ व युवा उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *