Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • डेढ़ साल बाद रामेश्वर डूडी पहुंचे बीकानेर, समर्थकों का उमड़ा सैलाब…
Image

डेढ़ साल बाद रामेश्वर डूडी पहुंचे बीकानेर, समर्थकों का उमड़ा सैलाब…

🟢 Rameshwar Lal Dudi Bikaner News

राजस्थान राजनीति के दिग्गज और कांग्रेस के कद्दावर नेता रामेश्वर लाल डूडी को बीकानेर लाया गया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष और किसान नेता डूडी की कुशलक्षेम जानने के लिए आज उनके बीकानेर आवास पर समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा। संभागभर से बड़ी संख्या में लोग उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने पहुंच रहे हैं।

गौरतलब है कि रामेश्वर डूडी को करीब डेढ़ साल पहले ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद से वे लगातार अस्वस्थ चल रहे हैं। लंबे समय से दिल्ली और अन्य बड़े शहरों के अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है। अब उन्हें बीकानेर लाया गया है, जहां उनके चाहने वाले उनसे मिलने और उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना करने पहुंच रहे हैं। डूडी के आवास पर लगातार समर्थक और कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं। हर कोई यही कामना कर रहा है कि वे जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर सक्रिय राजनीति में लौटें।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *