Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • रमजान अब्बासी बने विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रदेश संयोजक…
Image

रमजान अब्बासी बने विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रदेश संयोजक…

RASHTRADEEP NEWS

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी जी के निर्देशानुसार 16 दिसम्बर 2023 से प्रारम्भ विकसित भारत सकल्प यात्रा – 2023 हेतु अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश संयोजक एवं सह-संयोजक की घोषणा की गई है राजस्थान अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रमजान अब्बासी को राजस्थान का संयोजन नियुक्त किया गया है।

मुन्ना मकरानी व कासम अली राठौड़ को सहसंयोजक नियुक्ति किया गया है। अब्बासी को उनके निरंतर पार्टी में कार्य किये जाने व आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन हितकारी विभिन्न योजनाओं की आम लोगो तक जानकारी व लाभ पहुंचाने के फलस्वरूप घोषणा की गई है। अब्बासी आगामी दिनों में वर्चुअल बैठक व विभिन्न जिलों में जाकर पुरे राजस्थान भर में नरेन्द्र मोदी जी की योजनाओं का लाभ पहुंचाने हेतु कार्य किया जाएगा।

इस घोषणा से सम्पूर्ण राजस्थान के अल्पसंख्यक भाईयो मे हर्ष व प्रसन्नता व्यक्त की जा रही है। साथ ही राजस्थान से रमजान अब्बासी को बधाई संदेश भी मिल रहे। प्रदेश संयोजक सकल्प यात्रा – 2023″ के बनाये जाने पर प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मेवाती, जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मुमताज अली भाटी का अभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *