Bikaner News
काम दिलाने का झांसा देकर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी आरोपी से पहचान लगभग पांच साल पहले हुई थी। आरोपी ने उसे नौकरी दिलाने का वादा कर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जहां उसने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने महिला की अश्लील तस्वीरें और वीडियो भी बना लीं। बाद में आरोपी ने इन्हीं फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म किया। पीड़िता के साहसिक कदम से अब मामला पुलिस के संज्ञान में आ चुका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।















