Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में रविन्द्र सिंह का भव्य स्वागत, युवाओं ने जेसीबी से फूल बरसाकर किया अभिनंदन…
Image

बीकानेर में रविन्द्र सिंह का भव्य स्वागत, युवाओं ने जेसीबी से फूल बरसाकर किया अभिनंदन…

🔴 Ravindra Singh Bhati

बाड़मेर की शिव विधानसभा के विधायक रविन्द्र सिंह भाटी बीकानेर नाल एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाटी का जोरदार स्वागत किया। युवाओं ने जेसीबी के माध्यम से फूल बरसाकर भाटी के आगमन को यादगार बना दिया।

विधायक भाटी एयरपोर्ट से पूगल के लिए रवाना होंगे, जहां वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। भाटी का स्वागत चुंगी चौराहा, पूगल फांटा, सब्जी मंडी, बदरासर और नूरसर फांटे पर भी आयोजित किया गया है।

पूगल में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेने के बाद भाटी शेखासर में खेलकूद प्रतियोगिता और देर शाम गोपालसर में भजन संध्या एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे। भाटी के आगमन से पूरे बीकानेर में उत्साह का माहौल है, और युवाओं सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने स्वागत कार्यक्रम को विशेष बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *