Bikaner Breaking
  • Home
  • Education
  • RBSE ने जारी किया रिजल्ट, 14 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म…
Image

RBSE ने जारी किया रिजल्ट, 14 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म…


RBSE REET 2024 Result

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड RBSE ने बहुप्रतीक्षित REET 2024 का परिणाम गुरुवार को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। बोर्ड प्रशासक महेश चंद्र शर्मा ने परिणाम की घोषणा की, जबकि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी इस मौके पर वर्चुअली जुड़े।

इस बार राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) में करीब 14 लाख 29 हजार 822 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। अब सभी अभ्यर्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

अब REET प्रमाणपत्र रहेगा आजीवन वैध

परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को राजस्थान के सरकारी स्कूलों में शिक्षक पदों के लिए पात्रता प्रमाणपत्र प्राप्त होगा, जिसकी वैधता अब आजीवन रहेगी — यानी अब हर कुछ वर्षों में परीक्षा दोहराने की आवश्यकता नहीं होगी।

कैसे देखें REET 2024 का रिजल्ट:

  1. आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं
  2. होमपेज पर “REET 2024 Result” लिंक पर क्लिक करें
  3. मांगी गई जानकारी भरें (रोल नंबर, जन्म तिथि आदि)
  4. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा
  5. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट लेना न भूलें

महत्वपूर्ण सूचना

REET पास करने वाले अभ्यर्थी अब राजस्थान में शिक्षक भर्ती की आगामी प्रक्रियाओं में भाग लेने के लिए पात्र माने जाएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *