Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • राजस्थान में चल रही सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया की गई निरस्त, जाने वजह…
Image

राजस्थान में चल रही सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया की गई निरस्त, जाने वजह…

RASHTRADEEP NEWS

राजस्थान में चल रही सफाई कर्मियों की भर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है। सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया निरस्त कर दी गई है। इसको लेकर स्वायत्त शासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।

स्वायत्त शासन विभाग ने भर्ती के लिए जारी विज्ञापन प्रत्याहारित करते हुए बताया कि 23,820 पदों पर 185 निकायों के लिए भर्ती की जानी थी। आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 27 नवंबर थी। इसको लेकर राज्य सरकार को लगातार शिकायतें मिल रही थी। विभिन्न निकायों में फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने की शिकायतें थीं। इसी के चलते सभी निकायों भर्ती प्रक्रिया निरस्त करने का बड़ा फैसला किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *