Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • REET 2024 आंसर की जारी, 31 मार्च तक दर्ज कराएं आपत्ति…
Image

REET 2024 आंसर की जारी, 31 मार्च तक दर्ज कराएं आपत्ति…


Rajasthan News

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा रीट-2024 की आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार 31 मार्च तक इस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा के अनुसार, 19 मार्च की रात को ही पेपर वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए थे। परीक्षा 27 और 28 फरवरी को तीन पारियों में आयोजित की गई थी, जिसमें 13.77 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।

बोनस अंक और दो सही उत्तरों का प्रावधान
जारी आंसर-की के अनुसार, 5 प्रश्नों में बोनस अंक दिए जाएंगे, जबकि 7 प्रश्नों के दो उत्तरों को सही माना गया है। बोर्ड प्राप्त आपत्तियों का निराकरण कर जल्द ही परिणाम जारी करेगा। इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की देख सकते हैं और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *