Rajasthan RERA new rules 2025
राजस्थान में Real Estate Regulatory Authority RERA Rajasthan ने अब उन बिल्डरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जो सालों से अधूरे प्रोजेक्ट छोड़कर लोगों के सपनों का आशियाना अधर में लटकाए हुए थे। रेरा ने साफ कर दिया है कि अब अधूरे प्रोजेक्ट्स की जमीन नीलाम की जाएगी और उससे मिलने वाला पैसा बुकिंग धारकों को लौटाया जाएगा या अधूरी बिल्डिंग पूरी की जाएगी।
इसके लिए भारत सरकार की PSU कंपनी MSTC Metal Scrap Trade Corporation को जिम्मेदारी दी गई है। रेरा जिस प्रॉपर्टी को अटैच करेगा, उसकी नीलामी MSTC करेगी और खरीदारों के अधिकार सुरक्षित होंगे।
जानकारी के मुताबिक, इसकी शुरुआत संभवतः भिवाड़ी की अरावली गार्डन आवासीय योजना से होगी। यह प्रोजेक्ट दो साल से अधूरा पड़ा है और रेरा ने पहले ही जमीन व स्ट्रक्चर का कब्जा ले लिया था। अब इसको बेचकर खरीदारों को पैसा लौटाने या निर्माण पूरा करने की योजना बनाई जा रही है।
राजस्थान RERA की वर्तमान स्थिति
- 40,228 प्रोजेक्ट्स रजिस्टर्ड
- 2,506 प्रमोटर्स पंजीकृत
- 12,284 एजेंट सक्रिय
- 3,015 मामलों का निस्तारण
- 598 बिल्डर-डेवलपर्स ने लिया एक्सटेंशन
अगर किसी प्रोजेक्ट से जुड़े मामले में शिकायत करनी हो तो खरीदार सीधे जयपुर स्थित रेरा मुख्यालय (उद्योग भवन परिसर) से संपर्क कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर: 0141-2851900 ईमेल: complaint.rera@rajasthan.gov.in



















