Rajasthan Transfer Update
राजस्थान सरकार ने शनिवार को प्रशासनिक और पुलिस महकमे में एक साथ बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। 91 आईपीएस, 12 आईएएस और 133 आरएएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी हुई है।
बीकानेर रेंज में बड़ा बदलाव
बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश को बीकानेर से हटाकर जोधपुर पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। उनकी जगह बीकानेर रेंज के नए आईजी के रूप में हेमंत कुमार शर्मा की नियुक्ति हुई है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में नई जिम्मेदारी
आईपीएस भुवन भूषण यादव को डीआईजी, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, बीकानेर के पद पर भेजा गया है।
RAS तबादलों में बीकानेर संभाग पर खास नजर
- मुकेश कुमार मीणा — सहायक निदेशक, लोक सेवाएं, प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग, बीकानेर
- पंकज गढ़वाल — उपखंड अधिकारी, खाजूवाला
- शुभम शर्मा — उपखंड अधिकारी, श्रीडूंगरगढ़
- दिव्या बिश्नोई — उपखंड अधिकारी, पूगल















