Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • मांगे नहीं मानने पर आज शाम से रेजिडेंट्स डॉक्टर हड़ताल पर…
Image

मांगे नहीं मानने पर आज शाम से रेजिडेंट्स डॉक्टर हड़ताल पर…


RASHTRADEEP NEWS

आज शाम से जयपुर में रेजिडेंट्स डॉक्टर्स ने हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। जयपुर रेजिडेंट्स डॉक्टर्स की एसोसिएशन (जार्ड) के अध्यक्ष और कुछ पदाधिकारियों ने आज मीडिया से बात करने के बाद सरकार और प्रशासन को आज शाम तक का समय दिया है। शाम तक अगर उनकी मांगों पर सरकार कोई सकारात्मक विचार नहीं करती है तो रात 8 बजे बाद से रेजिडेंट्स डॉक्टर्स पूरा काम बंद कर देंगे।

जार्ड अध्यक्ष डॉ. मनोहर सियोल ने कहा कि, सरकार से दो दिन पहले हुई वार्ता में कोई नतीजा नहीं निकला था, जिसके बाद हमने 48 घंटे का समय दिया था। आज शाम 8 बजे वह समय भी पूरा हो जाएगा। सरकार ने हमें कल मीटिंग के लिए बुलावा भेजने का आश्वासन दिया था, लेकिन कल बैठक के लिए नहीं बुलाया।

इन प्रमुख मांगों पर हड़ताल
  • स्टूडेंट्स को मिल रहे स्टाइपेंड में बढ़ोतरी और हर साल निश्चित दर से उसमें वृद्धि की जाए।
  • पीजी या सुपर स्पेशलिटी डॉक्टरों को योग्यता के आधार पर नौकरी देने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) की सीधी भर्ती की जाए।
  • हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी ढांचे को पूर्व में हुए समझौते के अनुसार सुदृढ़ किया जाए।
  • हॉस्टल की रहने की स्थिति में सुधार किया जाए।
  • वर्तमान अनिवार्य बॉन्ड नीति में संशोधन किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *