Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • ECB कॉलेज में बगावत, कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि रोकने पर शुरू की पेन डाउन हड़ताल…
Image

ECB कॉलेज में बगावत, कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि रोकने पर शुरू की पेन डाउन हड़ताल…

🟡 Bikaner News Today

बीकानेर के ECB में सोमवार से माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब करीब 150 नॉन-टीचिंग कर्मचारी वेतन वृद्धि न मिलने पर पेन डाउन हड़ताल पर बैठ गए।

सूत्रों के अनुसार, बीते दस वर्षों से हर जुलाई में नॉन-टीचिंग स्टाफ का वेतन 5% बढ़ाया जाता रहा है। लेकिन इस बार जुलाई बीतने के बाद भी वेतन वृद्धि लागू नहीं हुई, जिससे कर्मचारियों में रोष फैल गया। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि कुलपति की स्वीकृति के बावजूद कॉलेज प्रशासन और प्राचार्य ओमप्रकाश जांखड़ वेतन वृद्धि का आदेश जारी नहीं कर रहे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो हड़ताल और उग्र हो सकती है।

कर्मचारियों का आरोप है कि—

  • हर साल मिलने वाली वृद्धि रोक दी गई है।
  • प्रशासन की लापरवाही से उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है।
  • कुलपति की सहमति के बावजूद प्राचार्य अड़ंगेबाज़ी कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *