Rohit Godara Gang
नामी गैंगस्टर रोहित गोदारा एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार भी शिकार बने हैं बीकानेर के युवा व्यवसायी पीयूष शंगारी। जिन्हें 17 दिन के भीतर दूसरी बार व्हाट्सएप कॉल के ज़रिए फिरौती की धमकी दी गई है। कॉल में खुद को गोदारा गैंग का सदस्य बताने वाले शख्स ने सीधे शब्दों में कहा— अब तेरे बुरे दिन शुरू हो गए हैं… तेरा काम दस मिनट में तमाम कर देंगे। गैंगस्टर ने इस बार भी 5 करोड़ रुपये की डिमांड करते हुए पुलिस की शरण लेने पर नाराजगी जताई। कॉल में यह भी चेतावनी दी गई कि कब तक बचता रहेगा, अब संभलकर रहना।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमा अलर्ट मोड पर आ गया है। पहले भी शंगारी को धमकी मिलने के बाद उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। लेकिन गैंग का दोबारा सक्रिय होना बीकानेर में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रहा है।















