RASHTRADEEP NEWS
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 20 अक्टूबर, 2023 को आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023 घोषित कर दिया है। राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी प्री परीक्षा 2023 का परिणाम उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक साइट rpsc.rasjasthan.gov.in पर देख सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- आरपीएससी की आधिकारिक साइट rpsc.rasjasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध आरपीएससी आरएएस प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट पर क्लिक करें और आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।