Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • RPSC का सबसे बड़ा भर्ती अभियान, 2026 में होंगी 161+ परीक्षाएं…
Image

RPSC का सबसे बड़ा भर्ती अभियान, 2026 में होंगी 161+ परीक्षाएं…

Rajasthan Government Jobs

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने वर्ष 2026 के लिए भर्ती परीक्षाओं का बड़ा ऐलान किया है। जनवरी से सितंबर 2026 के बीच आयोग 12,294 पदों पर भर्ती परीक्षाएं आयोजित करेगा, जिनमें करीब 25 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह खबर बड़ी राहत लेकर आई है।

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

इतने बड़े स्तर पर होने वाली भर्तियों से प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही, कई वर्षों से लंबित भर्तियों की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों को भी राहत मिलेगी।

समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया पर RPSC का फोकस

आरपीएससी ने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध रखने के उद्देश्य से पहले ही परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग ने दिसंबर 2024 में 162 परीक्षाओं का विस्तृत कैलेंडर जारी किया था, जिसके अनुसार जनवरी से नवंबर तक 161 परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी हैं। आयोग का दावा है कि अधिकतर परीक्षाएं तय समय पर संपन्न कराई गई हैं।

सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा जारी

फिलहाल सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती परीक्षा-2025 आयोजित की जा रही है, जिसमें 574 पद शामिल हैं। इस भर्ती के अंतर्गत फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी, बॉटनी, गणित, अर्थशास्त्र, ईएएफएम, संस्कृत, उर्दू, लॉ, होम साइंस, साइकोलॉजी, फिलॉसफी, म्यूजिक वोकल सहित कई विषयों की परीक्षाएं होंगी।

म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट विषय के लिए राजस्थान सामान्य ज्ञान एवं संबंधित ऐच्छिक विषय की परीक्षा तिथि जल्द जारी की जाएगी। आयोग ने अभ्यर्थियों से नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखने की अपील की है।


फैक्ट फाइल

10 विभागों के लिए भर्ती परीक्षाएं

कुल 12,294 पद

25 विभागों से संबंधित परीक्षाएं

प्रदेशभर में लगभग 800 परीक्षा केंद्र


RPSC भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2026 (प्रमुख परीक्षाएं)

परीक्षा का नाम पदों की संख्या परीक्षा तिथि

लेक्चरर प्रतियोगी परीक्षा 9 11–15 जनवरी
डिप्टी कमांडेंट प्रतियोगी परीक्षा 4 11 जनवरी
कनिष्ठ रसायनज्ञ 13 1 फरवरी
सहायक विद्युत निरीक्षक 9 1 फरवरी
सब इंस्पेक्टर / प्लाटून कमांडर 1015 5 अप्रैल
पशु चिकित्सा अधिकारी 1100 19 अप्रैल
सहायक कृषि अभियंता 281 19 अप्रैल
प्राध्यापक एवं कोच 3225 31 मई – 16 जून
वरिष्ठ अध्यापक 6500 12–18 जुलाई
कनिष्ठ विधि अधिकारी 12 26–27 जुलाई
सांख्यिकी अधिकारी 113 8 अगस्त
निरीक्षक फैक्ट्री बॉयलर्स 13 20 सितंबर


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *