⚫ Bikaner Crime News
बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र में जोधपुर बाईपास रोड स्थित वीर तेजाजी होटल पर शराब मांगने को लेकर हंगामे का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, जैसलसर निवासी बालुराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दौलतराम, विशाल और दो अन्य व्यक्ति 16 अक्टूबर की रात कैंपर गाड़ी से होटल पर पहुंचे और शराब की मांग करने लगे।
शिकायतकर्ता के अनुसार, जब शराब देने से मना किया गया तो आरोपियों ने होटल में हंगामा मचाया, जातिसूचक गालियां दीं, और मारपीट करते हुए तोड़फोड़ की। इस दौरान होटल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया।
नापासर पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है और घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।














