Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर कोर्ट परिसर में हंगामा, बिना तलाक पत्नी ने कर ली दूसरी शादी…
Image

बीकानेर कोर्ट परिसर में हंगामा, बिना तलाक पत्नी ने कर ली दूसरी शादी…

🟡 Bikaner Crime News

पहली शादी के बाद बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीकानेर शहर के आचार्यो की बगेची निवासी महावीर ने सदर थाना पुलिस में मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी पत्नी ने कानूनी रूप से तलाक लिए बिना ही दूसरे व्यक्ति से विवाह कर लिया।

परिवादी ने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष न केवल उसके गहने लेकर चले गए, बल्कि शिकायत करने पर उसे फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी भी दी। यह पूरा घटनाक्रम कोर्ट परिसर में होने की जानकारी सामने आई है। सदर थाना पुलिस ने महावीर की रिपोर्ट के आधार पर ललिता, मदनलाल, मसिया, ज्योति समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *