Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • पीबीएम अस्पताल में हंगामा, नर्सिंग एसोसिएशन अध्यक्ष पद से कार्यमुक्त…
Image

पीबीएम अस्पताल में हंगामा, नर्सिंग एसोसिएशन अध्यक्ष पद से कार्यमुक्त…

Bikaner PBM Hospital News

बीकानेर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम में आए दिन मरीजों और डॉक्टरों के बीच विवाद सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार मामला नर्सिंग स्टॉफ तक पहुंच गया। गुरुवार को बच्चा अस्पताल में ड्यूटी लगाने को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि नर्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार पर ही मारपीट और अभद्रता के आरोप लग गए।

आरोपों के बाद नर्सिंग स्टाफ के एक पक्ष ने पीबीएम अधीक्षक सुरेन्द्र वर्मा से मुलाकात कर रविन्द्र कुमार को पद से हटाने की मांग रखी। वहीं नर्सिंग कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार और धरने की चेतावनी भी दी।

बढ़ते विवाद को देखते हुए प्राचार्य एसपी मेडिकल कॉलेज डॉ. गुंजन सोनी के साथ वार्ता हुई और बड़ा फैसला सामने आया। सूत्रों के अनुसार, एसोसिएशन अध्यक्ष एवं यूटीबी नर्सिंग ऑफिसर रविन्द्र कुमार को कार्यमुक्त कर दिया गया है। हालांकि जब इस पर प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी से बातचीत की गई तो उन्होंने सिर्फ “जांच चलने” की बात कही और कार्यमुक्ति पर टिप्पणी करने से बचते रहे। दूसरी ओर नर्सिंग स्टॉफ का कहना है कि रविन्द्र कुमार को पद से हटा दिया गया है और यही कारण है कि स्टॉफ का आंदोलन अभी भी जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *