🟡 Bikaner Meter Change Dispute
बीकानेर शहर के परकोटा क्षेत्र में बिजली मीटर बदलने और नई लाइन डालने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। Bikaner meter change dispute का यह मामला नथाणियां सराय इलाके का है, जहां बिजली कंपनी की टीम के पहुंचते ही स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई की नौबत आ गई।
जानकारी के अनुसार निजी बिजली कंपनी बीकेईसीएल की टीम मीटर बदलने और बिजली लाइन से जुड़े काम के लिए क्षेत्र में पहुंची थी। जैसे ही इसकी सूचना इलाके के लोगों को मिली, बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और काम का विरोध करने लगे। इस दौरान कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो कुछ ही देर में हंगामे में बदल गई। स्थिति बिगड़ती देख इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई। हालात को काबू में करने के लिए नयाशहर थाना और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों थानों के थानाधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश कर स्थिति को शांत कराया।
घटना के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष वेदव्यास भी मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और इलाके में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।















