RUHS exam postponed 2025
राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) ने 15 मई से शुरू होने वाली सभी परीक्षाओं को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया है। विश्वविद्यालय के कुलपति के निर्देशानुसार मेडिकल, पैरामेडिकल और नर्सिंग संकाय की परीक्षाएं अब नए आदेश तक नहीं होंगी।
परीक्षाएं स्थगित किए जाने का यह फैसला छात्रों और संकायजनों में चर्चा का विषय बन गया है। RUHS प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षाओं की नई तिथियां जल्द ही विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।



















