Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में खेजड़ी बचाओ महापड़ाव, व्यापार बंद स्कूलों में छुट्टी, पुलिस अलर्ट…
Image

बीकानेर में खेजड़ी बचाओ महापड़ाव, व्यापार बंद स्कूलों में छुट्टी, पुलिस अलर्ट…

⚪ Khejdi Bachao Aandolan Bikaner

खेजड़ी वृक्षों के संरक्षण को लेकर चल रहे खेजड़ी बचाओ आंदोलन के तहत आज बीकानेर शहर पूर्णतः बंद नजर आया। आंदोलन को व्यापारिक संगठनों का खुला समर्थन मिलने के कारण शहर के प्रमुख बाजारों में सुबह से ही सन्नाटा पसरा रहा।

आंदोलन के प्रभाव को देखते हुए शहरी क्षेत्र के सरकारी एवं निजी विद्यालयों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई। छुट्टी की सूचना अचानक मिलने से बड़ी संख्या में अभिभावक अपने-अपने बच्चों को लेने स्कूल परिसरों में पहुंचे, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। महापड़ाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। दोपहर बाद कलेक्ट्रेट परिसर के सामने विरोध प्रदर्शन प्रस्तावित है, वहीं शाम को बिश्नोई धर्मशाला के समीप जनसभा का आयोजन किया जाएगा।

इस आंदोलन में भाग लेने के लिए पश्चिमी राजस्थान के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग बीकानेर पहुंच रहे हैं। खेजड़ी संरक्षण को लेकर उठी यह आवाज अब एक व्यापक जनआंदोलन का रूप लेती नजर आ रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *