Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • सवाई सिंह भाटी बने बीकानेर अकाउंटेंट्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष…
Image

सवाई सिंह भाटी बने बीकानेर अकाउंटेंट्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष…

Bikaner Accountants Association Election 2025

राजस्थान अकाउंटेंट्स एसोसिएशन जिला शाखा बीकानेर के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। इस बार जिलाध्यक्ष पद पर सवाई सिंह भाटी ने बाजी मारते हुए निकटतम प्रतिद्वंद्वी जितेंद्र चौधरी को 58 मतों से पराजित किया। चुनाव अधिकारी श्रवण छींपा ने बताया कि 1 सितम्बर को संपन्न हुए इन चुनावों में न केवल जिलाध्यक्ष पद का फैसला हुआ, बल्कि 11 प्रांतीय प्रतिनिधियों का भी चयन किया गया।

चुनाव कार्य को सफल बनाने में गौरीशंकर रांकावत, विजयसिंह सेंगर, श्रवण हटिला और दिनेश गहलोत सहित कई वरिष्ठ सेवानिवृत्त लेखाकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई। चुनाव अधिकारी श्रवण छींपा और जिला अध्यक्ष मुकेश जोशी ने सहयोग और सहभागिता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *