Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • रहस्यमयी हालात में स्कूल संचालक की मौत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार…
Image

रहस्यमयी हालात में स्कूल संचालक की मौत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार…

Rajasthan News Today

बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक प्राइवेट स्कूल संचालक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। यह घटना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की सेतिया कॉलोनी की है, जिसने पूरे इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक भजनलाल, निवासी श्रीगंगानगर, रविवार सुबह खाना खाने के बाद अपने कमरे में गया था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले में भजनलाल के दूर के रिश्ते में लगने वाले भतीजे वीरू द्वारा मर्ग दर्ज करवाई गई है। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुँची और घटनास्थल से जुड़ी जानकारी जुटाई।पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

लिव-इन रिलेशनशिप और अचानक हुई मौत को लेकर मामला संदिग्ध परिस्थितियों से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *