RASHTRADEEP NEWS
बिश्नोई समाज की होनहार बेटी और जोधपुर कि SDM प्रियंका बिश्नोई की इलाज के दौरान निधन हो गया। अहमदाबाद के सिम्स अस्पताल में भर्ती थीं। निधन की खबर सामने आते ही जोधपुर में माहौल गरमाने लगा है।
बता दे, जोधपुर में प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन के बाद से ही प्रियंका की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। जिसके चलते प्रियंका के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को शिकायत करी। ज्यादा एनेस्थीसिया देने की वजह से चली गई थी कोमा में इसके बाद प्रियंका बिश्नोई के शरीर के काफी अंग काम करने बंद कर दिए थे परिजन यहां से अहमदाबाद लेकर गए लेकिन आखिर आज जिंदगी की जंग हार गई। इस पर जोधपुर कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को जांच के आदेश दिए थे। आज तीन दिन पूरे हो गए हालांकि रिपोर्ट क्या दी है इसका खुलासा नहीं हुआ है लेकिन कम उम्र में उसका निधन प्रशासनिक अधिकारियों के गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रियंका बिश्नोई 2016 बैच की RAS अफसर थी और मूल रूप से बीकानेर जिले से थी।