Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • घायल को देख लोकसभा अध्यक्ष ने रुकवाया काफिला…
Image

घायल को देख लोकसभा अध्यक्ष ने रुकवाया काफिला…


RASHTRA DEEP NEWS। कोटा दौरे पर आए लोकसभा अध्यक्ष ने एक कार्यक्रम से लौटने के दौरान एक युवक को घायल देखा तो अपना काफ़िला रुकवा दिया। वह युवक के पास पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचवाया। मामला थेगडा इलाके का है। गौरतलब है कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा दौरे पर है। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में भाग ले रहे है।

शनिवार रात को भी वह थेगडा इलाके में एक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। जहां शामिल होने के बाद उनका काफिला वापस लौट रहा था। इस दौरान शिवपुरी धाम और थेगडा के भेरूजी मंदिर के बीच एक युवक सड़क पर घायल पड़ा नजर आया। बाइक फिसलने से युवक घायल हो गया था। उसके सिर में चोट लगी थी। युवक घायल दिखा तो लोकसभा अध्यक्ष ने काफिला रूकवा दिया। वह घायल युवक बोरखेड़ा के रहने वाले शुभम राजपुरोहित के पास पहुंचे, उसे उठाया और घटनाक्रम की जानकारी ली।

उसके सिर से खून बह रहा था। लोकसभा अध्यक्ष ने अपने काफिले में शामिल एम्बुलेंस को बुलवाया। जिसमें मौजूद डॉक्टर ने शुभम को चेक किया। उसके सिर से खून ज्यादा बहता देख डॉक्टर को उसे अस्पताल ले जाने के निर्देश दिए। जिसके बाद काफिले की एम्बुलेंस से ही उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज शुरू किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *