Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • राजस्थान में हत्या करने वाले थे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सात शूटर, किया गिरफ्तार…
Image

राजस्थान में हत्या करने वाले थे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सात शूटर, किया गिरफ्तार…

RASHTRADEEP NEWS

दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके कम से कम सात कथित शूटर गिरफ्तार कर लिये हैं जो राजस्थान में किसी को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह गिरफ्तारी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई में सनसनीखेज हत्या के कुछ दिन बाद हुई है। बिश्नोई गिरोह ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है।

बताया जा रहा कि, ये गिरफ्तारी पंजाब और अन्य राज्यों से की गई है और आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया है। संदेह है कि आरोपी आरजू बिश्नोई के निर्देश पर राजस्थान में किसी को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे। आरजू को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी माना जाता है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि क्या उनका किसी तरह का संबंध बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से तो नहीं है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *