🟡 Bikaner Sports News
शाकद्वीपीय समाज में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मारवाड़ी ग्रुप और स्व. गंगादास मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा “शाकद्वीपीय केरम एवं चैस टूर्नामेंट 2025” का आगाज़ 12 सितंबर से होने जा रहा है। यह प्रतियोगिता स्थानीय सेवगो की बगीची भवन, बीकानेर में आयोजित की जाएगी।
आयोजन समिति के संयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट में पुरुष और महिला वर्ग के लिए अलग-अलग ग्रुप बनाए गए हैं। सभी मैच प्रतिदिन रात 7 बजे के बाद खेले जाएंगे, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों का उत्साह बना रहे।
प्रतिभागिता आंकड़े
- कैरम प्रतियोगिता – 140 पुरुष खिलाड़ी और 40 से अधिक महिला खिलाड़ी
- चैस प्रतियोगिता – 50 पुरुष खिलाड़ी और 20 से अधिक महिला खिलाड़ी
इस टूर्नामेंट को लेकर समाज में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन समिति का मानना है कि इस तरह की प्रतियोगिताएँ न केवल प्रतिभाओं को निखारने का अवसर देती हैं बल्कि समाज के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित भी करती हैं।















