⚪ Bikaner Crime News
बीकानेर से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां 16 वर्षीय नाबालिग के फोटो-वीडियो वायरल करने और गलत काम के लिए दबाव बनाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थानाधिकारी व जांच अधिकारी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान तोलियासर निवासी 22 वर्षीय करण राजपुरोहित के रूप में हुई है। आरोपी पर नाबालिग युवती के साथ अश्लील हरकतें करने, गलत काम करने का प्रयास करने और उसके फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दबाव बनाने के गंभीर आरोप दर्ज थे। मामले की जांच के दौरान आरोपों के प्रमाण मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया है।
थानाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके और इस तरह के अपराधों पर सख्त संदेश दिया जा सके।















