Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर में शर्मसार घटना, पूरे परिवार से मारपीट, बेटियों तक को नहीं छोड़ा…
Image

बीकानेर में शर्मसार घटना, पूरे परिवार से मारपीट, बेटियों तक को नहीं छोड़ा…

🟡 Bikaner Crime News

बीकानेर जिले के जसरासर थाना क्षेत्र से सोमवार रात एक बेहद शर्मनाक और गंभीर वारदात सामने आई है। एक महिला की रिपोर्ट पर रणजीत, राजाराम सहित 8–10 अन्य आरोपियों के खिलाफ मारपीट, कपड़े फाड़कर लज्जा भंग करने और परिवार पर हमला करने का मामला दर्ज किया गया है।

परिवादिया के अनुसार, सोमवार रात करीब 8 बजे आरोपी एक राय होकर उसके घर पहुंचे और पहले उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़कर लज्जा भंग की। इतना ही नहीं, जब उसके पति ने बीच-बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि, आरोपियों ने उसकी नाबालिग बेटियों को भी नहीं छोड़ा—उनके साथ भी मारपीट कर कपड़े फाड़ने और लज्जा भंग करने जैसी अमानवीय हरकत की गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने परिवादिया की शिकायत पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *