Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • शरद पवार का बड़ा फैसला, बेटी सुप्रिया को बनाया NCP का कार्यकारी अध्यक्ष…

शरद पवार का बड़ा फैसला, बेटी सुप्रिया को बनाया NCP का कार्यकारी अध्यक्ष…

RASHTRA DEEP NEWS। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में फिर एक बार उथल-पुथल के आसार हैं। शनिवार को पार्टी प्रमुख शरद पवार ने अपनी बेटी सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को एनसीपी का नया कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। मई में पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर चुके सीनियर पवार ने तब नए कार्यकारी अध्यक्ष की बात कही थी। हालांकि, कुछ दिनों बाद ही उन्होंने फैसला वापस ले लिया था।

इसके लिए पार्टी ने सांसद सुले को पंजाब और हरियाणा की भी जिम्मेदारी दी है। जबकि पटेल मध्य प्रदेश, राजस्थान और गोवा देखेंगे। खास बात है कि शरद पवार ने भतीजे अजित की मौजूदगी में यह घोषणा की। पवार के इस्तीफे के ऐलान के बाद से ही सुले का नाम चर्चा में था। उनके अलावा अजित पवार और एनसीपी महाराष्ट्र प्रमुख जयंत पाटिल को भी बड़ा दावेदार माना जा रहा था।

अजित पवार के लिए झटका, बीते कुछ महीनों से एनसीपी में शरद पवार और भतीजे अजित के बीच तकरार की खबरें सामने आ रही थीं। कहा जा रहा था कि अजित महाविकास अघाड़ी से अलग होकर एनसीपी को भारतीय जनता पार्टी के साथ ले जाना चाहते थे। उस दौरान पार्टी के दोनों बड़े नेताओं के बीच विधायकों का समर्थन जुटाने की कोशिश की बात भी सामने आई। ऐसे में यह फैसला अजित के लिए झटका हो सकता है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *