Amarnath Yatra 2025
श्रद्धा, भक्ति और सुरक्षा के साए में बहुप्रतीक्षित अमरनाथ यात्रा 2025 का आज शुभारंभ हो गया। जम्मू से उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिसके चलते पहले जत्थे में बीकानेर से शिव गण मंडल की चौथी दर्शन यात्रा भी शामिल रही। बता दे, मंडल अध्यक्ष महेंद्र कुमार साध के नेतृत्व में लगातार चौथी बार पहले दिन ही दर्शन के लिए रवाना हुई। इस जत्थे में जसराज सिंवर, मनमोहन सिंह इंदा और सुरेंद्र कुमार स्वामी सहित कई श्रद्धालु भी शामिल रहे।
इस बार यात्रा 38 दिनों तक चलेगी और पहलगाम व बालटाल—दोनों रूटों से श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन करेंगे। रक्षाबंधन (9 अगस्त) को यात्रा का समापन होगा। जम्मू-श्रीनगर हाईवे (NH-44) समेत सभी प्रमुख मार्गों पर तीव्र सुरक्षा व्यवस्था लागू कर दी गई है। पिछले वर्ष करीब 5 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे, जबकि इस बार अब तक 3.5 लाख से अधिक श्रद्धालु रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए सरस्वती धाम, वैष्णवी धाम, पंचायत भवन और महाजन सभा जैसे स्थानों पर तत्काल रजिस्ट्रेशन सेंटर खोले गए हैं।














