Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • भीलवाड़ा जिले का कोयला भट्टी कांड में एसएचओ को किया निलंबित, थाने के बाहर प्रदर्शन जारी…
Image

भीलवाड़ा जिले का कोयला भट्टी कांड में एसएचओ को किया निलंबित, थाने के बाहर प्रदर्शन जारी…

RASHTRADEEP NEWS

भीलवाड़ा ज़िले के कोटड़ी में हुए कोयला भट्टी कांड में कोटड़ी थानाध्यक्ष खीवराज गुर्जर को निलंबित कर दिया गया है। उनके ख़िलाफ़ विभागीय द्वारा कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से ही कोटड़ी कस्बा पूरी तरह से बंद है और थाने के बाहर अपनी मांगों को लेकर गुर्जर समाज धरने पर बैठा हुआ है। गुरुवार को पुलिस ने कोयला भट्टी से हड्डियां बरामद की थीं। पुलिस और रिश्तेदारों ने तब ये अंदेशा जताया था कि ये हड्डियां इलाके की एक नाबालिग लड़की की हैं।

नाबालिग लड़की के परिवार ने आरोप लगाया था कि गैंगरेप के बाद लड़की की हत्या की गई। भट्टी के पास से एक कड़ा भी मिला था, जिसके बारे में परिवार का कहना था कि ये कड़ा लड़की का ही है।

भीलवाड़ा ज़िला पुलिस के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर शुक्रवार को बताया था कि, नाबालिग का सिर, एक हाथ और पैर पुलिस ने बरामद किए हैं। अभी कपड़े बरामद नहीं हुए हैं।

इस मामले में जांच अधिकारी डीएसपी श्याम सुंदर ने शुक्रवार को कहा था कि, अभियुक्तों ने नाबालिग से रेप के बाद उसकी हत्या की है। कोटड़ी थाना इलाक़े के नरसिंगपुरा के जंगल से गुरुवार कोयला भट्टी से पुलिस ने चार अभियुक्त हिरासत में लिए थे। पुलिस के मुताबिक़, पूछताछ में अभियुक्तों ने रेप के बाद हत्या करना कबूल किया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *