Lawrence Bishnoi Gang News
बीकानेर पुलिस ने समय रहते बड़ी वारदात को टालते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र से पकड़े गए, जिनके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि इनका टारगेट बीकानेर का नामी क्रिकेट बुकी और कारोबारी था।
सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपियों ने कारोबारी की रेकी कर तस्वीरें और वीडियो विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर हेरी बॉक्सर को भेजे थे। बताया जा रहा है कि हेरी बॉक्सर लगातार इन गुर्गों से सिग्नल एप के जरिए जुड़ा हुआ था और हर गतिविधि पर नजर रख रहा था। पुलिस को यह भी इनपुट मिला है कि हाल ही में बीकानेर में बड़े स्तर पर हथियारों की सप्लाई की गई थी। फिलहाल पुलिस गहन जांच में जुटी है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस पूरे नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
बीकानेर पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बड़ी साजिश को बेनकाब कर दिया है और शहर में गैंगस्टर नेटवर्क की सक्रियता को लेकर कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आने लगे हैं।















