Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • राजस्थान के चौंकाने वाले सर्वे ने दी भाजपा को टेंशन…
Image

राजस्थान के चौंकाने वाले सर्वे ने दी भाजपा को टेंशन…

RASHTRA DEEP NEWS। राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने में कुछ ही दिन बाकी हैं। सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में लगी हुई हैं। ऐसे में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के लिए एक अच्छी खबर आई है। सी वोटर द्वारा किए गए एक सर्वे के अनुसार, राज्य के 39.1 प्रतिशत लोगों का मानना है कि सीएम गहलोत की सरकार का काम शानदार रहा है। इस सर्वे में 29.6 प्रतिशत लोगों का मानना है कि गहलोत सरकार का काम संतोषजनक रहा है जबकि 27 प्रतिशत से ज्यादा लोगों का मानना है कि गहलोत सरकार का निराशाजनक रहा है। इस सर्वे के बाद भारतीय जनता पार्टी के लिए राजस्थान में चिंता बढ़ सकती है।

रविवार को जारी किए गए सी वोटर सर्वे के अनुसार, राजस्थान की गहलोत सरकार से राज्य की लगभग 40 प्रतिशत जनता खुश है जबकि लगभग 30 प्रतिशत लोग काम से संतुष्ट हैं। गहलोत सरकार के काम को निराशाजनक बताने वाले लोगों की संख्या लगभग 27 प्रतिशत के करीब है।

चुनाव से पहले किए गए इस सर्वे के नतीजे गहलोत और कांग्रेस के लिए अच्छी खबर हैं। साल के आखिर यानी कि नवंबर या दिसंबर में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं। गहलोत सरकार पर किए गए सर्वे के नतीजों से कांग्रेस खुश हो सकती है।

सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच चल रही तकरार के बीच गहलोत के लिए यह राहत भरी खबर है। हालांकि, पिछले दिनों दिल्ली में हुई बैठक के बाद पायलट और गहलोत के बीच विवाद खत्म माना जा रहा था लेकिन पायलट ने फिर से बता दिया कि उन्होंने जो मांगे रखी थीं उसपर वो अभी भी अडिग हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *