RASHTRADEEP NEWS
यह घटना हनुमानगढ़ के भादरा की है। जहां 26 नवम्बर 2024 को शाम पिस्टल की नोक पर तीन लोगों ने मिठाई की दुकान में लूट की है। महेन्द्र सिंह निवासी हदां कोलायत ने रिपोर्ट दी कि वो कस्बा भादरा में अम्बेडकर सर्किल के पास भवानी जोधपुर मिठाईवाला नाम से दुकान करता है।
बताया जा रहा है कि, तीन व्यक्ति पल्सर बाइक पर आए ओर एक किलो गाजर हलवा मांगा। तीनों बदमाशों ने पिस्टल निकाली। एक बदमाश ने गर्दन पर पिस्टल लगाकर गल्ले में रखे 82 हजार रुपए, एक सोने की अंगूठी और तीन सिक्के चांदी के लूट लिए। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।


















